फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: History-sheeter Shahzad and Danish arrested in encounter, bullets hit their legs

Bijnor: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर शहजाद और दानिश गिरफ्तार, पैरों में लगीं गोलियां, फरार तीसरे बदमाश को भी दबोचा

Wed, 21 Aug 2024 06:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 06:25 PM IST
सार

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। तीसरे फरार बदमाश को बाद में गिरफ्तार कर लिया। दो सिपाही भी चोटिल हुए हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: History-sheeter Shahzad and Danish arrested in encounter, bullets hit their legs
गोली लगने से घायल दोनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगीना पुलिस ने मुठभेड़ में नगीना और नजीबाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर शहजाद और दानिश को गिरफ्तार किया है। पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दो सिपाहियों को भी हल्की चोट आई है। उधर, मौके से फरार हुए तीसरे बदमाश मोहम्मद उस्मान को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

यह मुठभेड़ मंगलवार की रात्रि करीब 9:30 बजे ग्राम आहलेदादपुर मार्ग पर पीर के पीछे हुई। पैर में गोली लगने के बाद पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी शहजाद और नजीबाबाद के पठानपुरा निवासी दानिश कुरैशी के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने फरार हुए तीसरे बदमाश नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी मोहम्मद उस्मान को भी गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पुलिस के दो सिपाही ललित और राजेश भी चोट लगने से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ( देहात) राम अर्ज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल व संरक्षित पशु को काटने के लिए प्रयोग में होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से एक संरक्षित पशु को जिंदा बचा लिया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed