फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar was ambushed in the field, made a fatal attack on the woman

Bijnor: खेत में घात लगाए बैठा था गुलदार, महिला पर किया जानलेवा हमला, सास ने हिम्मत दिखाकर चंगुल से छुड़ाई बहू

Wed, 05 Jul 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

अफजलगढ़ क्षेत्र में गुलदार आए दिन लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। गांव महसनपुर में गुलदार ने परिजनों के साथ चारा काटने गई महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bijnor: Guldar was ambushed in the field, made a fatal attack on the woman
गुलदार के हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के लोग गुलदार के आतंक से त्रस्त हैं। यहां गुलदार आए दिन लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। बुधवार को गांव महसनपुर में गुलदार ने परिजनों के साथ चारा काटने गई महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला को परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणो में रोष है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव महसनपुर निवासी शकुन्तला देवी पत्नी रिगवेंद्र अपनी सास गीता, ससुर बलबीर के साथ गांव के समीप चारा काटने गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन

महिला की सास ने दिखाई हिम्मत, गुलदार के चंगुल से छुड़ाई बहू
महिला के गले हाथ व सर पर गुलदार के पंजे लगे हैं। महिला की सास ने हिम्मत दिखाते गुलदार पर कई वार कर बहू को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया।

गुलदार के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणो में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है, इससे रोष व्याप्त है। गुलदार ने करीब दो माह पूर्व भी गांव के ही एक व्यक्ति अनिल पर हमला कर उस समय गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जब वह अपने खेत में गन्ना की छिलाई कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, लेकिन वन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नही कर रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed