फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Guldar attacked farmers working in the fields, injured

Bijnor: खेत में काम कर रहे किसानों पर गुलदार का हमला, घायल, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, बाल-बाल बचा डिप्टी रेंजर

Thu, 11 Apr 2024 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 04:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। यहां गुरुवार को खेत में काम कर रहे दो किसानों पर गुलदार ने हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bijnor: Guldar attacked farmers working in the fields, injured
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र में खेत में काम कर रहे दो किसानों पर गुलदार ने हमला कर  दिया। सूचना पर पुलिस व  वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर गुलदार को गेहूं के खेत से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान गुलदार ने वन विभाग नजीबाबाद के डिप्टी रेंजर पर भी हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र कोतवाली देहात  के ग्राम गढीवान निवासी राजकुमार (19 ) पुत्र राकेश कुमार गुरुवार सुबह अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पडे। गुलदार वहां से दूसरी तरफ चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: VIDEO : मेरठ में पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका तो हुई नोकझोंक, लगे अल्लाह हू अकबर के नारे 

विज्ञापन
विज्ञापन

भागते समय प्रीतम के गन्ने के खेत से निकल कर गुलदार ने गढीवान निवासी (35)सोनू पर हमला कर  दिया। गुलदार के हमले मामूली रूप से घायल दोनों किसानो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर ले गए।

ग्रामीणों ने जंगल में गुलदार होने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर वन विभाग नजीबाबाद के डिप्टी डेंजर हरगोविंद  व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात रविंद्र वशिष्ठ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गुलदार को मगन सिंह के गेहूं के खेत में घेर लिया।

वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर गुलदार को पकड़ लिया। गुलदार ने जाल में फंसते समय डिप्टी रेंजर हरगोविंद पर भी हमला कर दिया। जिसमें डिप्टी रेंजर भी घायल हो गये । घायल को उपचार के लिए सीएचसी नजीबाबाद लाया गया। वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed