फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: German Shepherd dog saved life of owner by fighting with Guldar but he died

वफादार था कुत्ता: गुलदार पर भारी पड़ा जर्मन शेफर्ड, मालिक की जान बचाई पर खुद तोड़ दिया दम, हर तरफ गम का माहौल

Fri, 04 Aug 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Aug 2023 08:45 PM IST
सार

Bijnor News : जर्मन शेफर्ड प्रजाति के पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की जान तो बचा ली लेकिन, खुद बच नहीं पाया। बताया गया कि गुलदार ने मालिक पर हमला कि तो कुत्ता उस पर टूट पड़ा।

विज्ञापन
Bijnor: German Shepherd dog saved life of owner by fighting with Guldar but he died
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में रेहड़ क्षेत्र के गांव हरिकशनपुर में कुत्ते की वफादारी ने अपनी जान देकर मालिक की जान बचाई। बस्ती के समीप हुई घटना से ग्रामीण बुरी तरह से भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियो से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


हरिकशनपुर निवासी भूदेव सिंह शुक्रवार की शाम को गांव के समीप त्रिखूटीं मंदिर जा रहा था। उसके साथ उसका जर्मन शेफर्ड प्रजाति का पालतू कुत्ता भी आगे चल रहा था। अचानक मंदिर के निकट पहुंचते ही किसान महीपाल सिंह के खेत के पास पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने भूदेव पर हमला कर दिया। जिस पर भूदेव चिल्ला पड़ा। भूदेव के चिल्लाने पर कुत्ता गुलदार पर टूट पड़ा और अपने मालिक भूदेव को गुलदार के चंगुल से छुड़वा लिया।

विज्ञापन

वहीं, भूदेव के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर गुलदार गन्ने के खेत में भाग निकला। लेकिन गुलदार के हमले में गंभीर जख्मी कुत्ते ने दम तोड़ दिया। घायल अवस्था में भूदेव का परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।

ग्रामीण हुकुम सिंह, मदनपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हेतराम सिंह, बनवारी सिंह आदि का कहना है आबादी के पास अक्सर गुलदार देखा जा रहा है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझते हैं। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सरोप सिंह रावत व जगत सिंह राणा ने शीघ्र पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों से गुलदार प्रभावित क्षेत्र में न जाने और सतर्कता बरतने  की अपील की।

यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed