{"_id":"66cdfc62d60c6b229c03c115","slug":"bijnor-four-constables-present-in-the-case-of-woman-s-death-in-police-raid-demand-raised-to-register-case-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पुलिस दबिश में महिला की मौत के मामले में चार सिपाही लाइन हाजिर, मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पुलिस दबिश में महिला की मौत के मामले में चार सिपाही लाइन हाजिर, मुकदमा दर्ज करने की उठी मांग
Tue, 27 Aug 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Aug 2024 09:49 PM IST
सार
पुलिस की दबिश के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार सिपाहियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गांव खटाई में एक घर में गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस की दबिश के बाद महिला रजिया की मौत के मामले में एसपी सिटी ने चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि रजिया के पुत्र अजीम ने थाने में तहरीर दी थी। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में लाइन हाजिर होने वाले सिपाहियों में अकरम, अमित, अर्जुन और मोनू शामिल हैं। उधर, नगीना लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी के टिकट पर चुनाव लड़े मनोज कुमार भी गांव पहुंचे और परिवार वालों से मिलकर कहा कि वह इंसाफ दिलवायेंगे। विधायक मनोज पारस व आसपा नेता शाहिद अली खां, चेयरमैन मौज्जम इंजीनियर, किसान नेता आदिल, दानिश कुरैशी, कांग्रेस (इ) नेता मुदस्सिर जमां खां थाने पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। रात करीब साढ़े 9 बजे शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।