फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: First fed poison to daughter, then pregnant mother committed suicide by hanging herself

बिजनाैर: पहले बेटी को खिलाया जहर, फिर गर्भवती मां ने फांसी लगाकर ली खुद की जान

Sat, 18 Jan 2025 02:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Jan 2025 02:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में गर्भवती महिला ने पहले बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर फांसी का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। जांच पड़ताल में ये वजह सामने आई है।

विज्ञापन
Bijnor: First fed poison to daughter, then pregnant mother committed suicide by hanging herself
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजराैला शिव में गृह क्लेश से तंग आकर गर्भवती विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले अपनी एक छोटी बच्ची को जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसके भी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


शनिवार सवेरे 10:00 बजे गजरौला शिव निवासी अश्वनि व उसकी पत्नी निधि(27) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते निधि ने खाैफनाक कदम उठाया।अश्वनि की पत्नी निधि व उसकी पुत्री भविया (6) की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सामूहिक हत्याकांड में नया खुलासा: सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच; ऐसे जाते दिखे नईम-सलमान

विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: First fed poison to daughter, then pregnant mother committed suicide by hanging herself
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि निधि ने पहले तो अपनी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिला दिया, फिर कमरे में गई और दुपट्टे से पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

जांच पड़ताल में सामने आया कि घटना से पहले पति अश्वनी अपनी मां के साथ मंडावर सहकारी बैंक से पैसे निकालने गया था। घर लौटने पर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया।

कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी पत्नी निधि पंखे से लटकी हुई पाई गई। पति ने उसे नीचे उतारा और मोटरसाइकिल पर बैठा कर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed