फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Firecrackers found being manufactured in a house instead of a factory in Nehtaur

बिजनौर: नहटौर में फैक्टरी के साथ ही घर में भी बनते मिले पटाखे, 175 किलो बारूद बरामद; शेरकोट में भी छापा

Tue, 27 Oct 2026 07:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 27 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

नहटौर के गांव चकगोवर्धन में गजेंद्र के घर पर जुबैर अवैध रूप से आतिशबाज बना रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेरकोट के मोहल्ला हलवाईयान में शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Bijnor: Firecrackers found being manufactured in a house instead of a factory in Nehtaur
शेरकोट में पकड़ा गया शाकिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाइसेंस में तय क्षमता से ज्यादा आतिशबाजी बनाने के लिए संचालक ने फैक्टरी के साथ-साथ घर में भी पटाखा बनाने का काम चालू कर दिया। नहटौर पुलिस ने उक्त घर में छापामारी करते हुए 175 किलो 220 ग्राम पोटेशियम नाइट्रेट (शोरा) बरामद कर लिया। पटाखा फैक्टरी के संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, शेरकोट पुलिस ने एक दुकान में आतिशबाजी का भंडारण जब्त करते हुए एक फैक्टरी संचालक को पकड़ा है।
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि नहटौर पुलिस ने ग्राम चकगोवर्धन निवासी गजेंद्र के घर पर पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला 175 किलो 220 ग्राम पोटेशियम नाइट्रेट (शोरा) बरामद किया। यहां पर आतिशबाजी का निर्माण भी किया जा रहा था। मौके से पकड़ में आए जुबैर ने पुलिस को बताया कि उसके पास पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस है, लेकिन दिवाली पर पटाखों की मांग बढ़ने के कारण उसने गजेंद्र के घर पर अतिरिक्त गोदाम बना रखा था। ताकि छापामारी होने की दशा में फैक्टरी में क्षमता से अधिक भंडारण न मिलने पाए। 
पुलिस ने जुबैर निवासी नहटौर के साथ-साथ गजेंद्र निवासी चकगोवर्धन को भी गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

65 किलो माचिस बम बरामद 
शेरकोट पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी कर अवैध तरीके से रखी गई आतिशबाजी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 65 किलो माचिस बम बरामद किया है।
पुलिस ने दुकान में अवैध आतिशबाजी भंडारण के आरोप में मोहल्ला हलवाईयान निवासी शाकिर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि दुकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। शाकिर की शेरकोट में पटाखा फैक्टरी है। लाइसेंस की तय क्षमता से ज्यादा बनी आतिशबाजी को दुकान में रख दिया गया था, ताकि पुलिस की छापामारी में बढ़े हुए स्टॉक का पता नहीं लगने पाए।

 
विज्ञापन

दोनों के लाइसेंस होंगे निरस्त: एसपी
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि शेरकोट पुलिस ने आतिशबाजी के अवैध भंडारण में फैक्टरी संचालक को पकड़ा है, साथ ही नहटौर पुलिस ने भी घर में पटाखा बनाने के मामले में फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों ही संचालकों की फैक्टरी के लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

ये भी देखें...
बिजनौर: भतीजे ने दोस्तों संग मिलकर की ताऊ की हत्या, पांच गिरफ्तार; दृश्यम फिल्म की तर्ज पर रची साजिश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed