Bijnor: UP बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन CCTV की निगारानी में शुरू
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन CCTV की निगारानी में शनिवार से शुरू हुआ। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य की बहिष्कार की घोषणा की थी, लेकिन यह बेअसर रही। फिलहाल सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। बिजनौर जनपद में शनिवार को मूल्यांकन तीन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू किया गया। अधिकांश परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने पहुंच गए हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने मूल्यांकन शुरू होने से पहले परीक्षको की बैठक में मूल्यांकन संबंधी निर्देश दिए।
शासन ने तीनों मूल्यांकन केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए हैं। आरजेपी इंटर कालेज को इंटर की उत्तर पुस्तिका जांचने तथा जीजीआईसी वह बी आई सी को हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिका जांचने का केंद्र बनाया है। तीनों केंद्र पर करीब 650000 कापी जांची जाएंगी। इंटर की कापी जांचने के लिए 95 उप प्रधान परीक्षक व 841 सहायक परीक्षक तथा हाईस्कूल की कापी जांचने को 148 उप प्रधान परीक्षक व 1476 सहायक परीक्षक नियुक्त हैं। इस प्रकार तीनों केंद्र पर 243 उप प्रधान परीक्षक व 2317 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान
मूल्यांकन शुरू होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है। इससे पहले डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने तीनों केंद्र पर परीक्षको की बैठक ली। मूल्यांकन को लेकर बोर्ड की हिदायत बताई। कहां सवालों पर अंक देने में स्टेप का ध्यान रखें। उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ व अंदर दिए गए अंकों के योग को अच्छी तरह जांच लें। डीआईओएस ने मूल्यांकन की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। अपने सामने मुख्य गेट पर परीक्षको के पहचान पत्र चैक किए। जीआईसी मुनव्वर पुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ निशांत कुमार मौजूद रहे। डीआईओएस के अनुसार 90 प्रतिशत परीक्षक उपस्थित हो ग ए हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रहा है।
ये है स्टेटिक मजिस्ट्रेट
शासन ने मूल्यांकन केंद्र पर पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक केंद्र पर रहकर निगरानी करेंगे। बी आई सी मूल्यांकन केंद्र पर कैलाश चन्द्र प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बेनीपुर कोपा, जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर मोहम्मद मारुफ प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल पृथ्वीपुर तथा आर जे पी मूल्यांकन केंद्र पर पुनीत कौशिक प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल जुडडीवाला , को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
महावीर सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त
शासन ने डायट इस्माइलपुर चांदपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह को तीनो मूल्यांकन केंद्र की निगरानी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक शासन को रिपोर्ट करेंगे।
बहिष्कार बेअसर
माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य की बहिष्कार की घोषणा की थी। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार शिक्षकों के बहिष्कार का कोई असर नहीं है। अधिकांश परीक्षक मूल्यांकन ड्यूटी पर आ गए हैं।