Bijnor: द्वारिकेश शुगर मिल के जीएम के घर लाखों की चोरी! राजस्थान गया था परिवार, पीछे से खंगाला मकान
नजीबाबाद की सुरक्षित कॉलोनी में द्वारिकेश शुगर मिल के जीएम शत्रुघ्न शेखावत के घर चोरों ने 15 तोला सोना, चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली। परिवार राजस्थान गया था। CCTV में चोरों की तस्वीरें मिली हैं।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, शेखावत 14 जून को परिवार सहित राजस्थान गए थे। इसी बीच 17/18 जून की रात चोरों ने उनकी अनुपस्थिति में वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: कांटिनेंटल टायर यूनिट बंद हुई तो भड़के श्रमिक, धरने पर बैठे, सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे
चोर बाउंड्रीवॉल पर लगे कंटीले तार काटकर कॉलोनी में घुसे और जीएम के आवास पर लगा कुंडा काटकर भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने सीधा उस सेफ को निशाना बनाया, जिसमें करीब 15 तोला सोना, चांदी के आभूषण, कटोरियां और एक लाख से अधिक नकदी रखी थी।
बुधवार को जब घर की सफाई करने आए कर्मचारी ने टूटा हुआ कुंडा देखा, तब चोरी की जानकारी मिल पाई। इसके बाद GM राजस्थान से तुरंत लौटे और नगीना देहात थाने में रिपोर्ट दी।
पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी जानकार की मिलीभगत से की गई है, जिसे जीएम के परिवार के बाहर होने की पूरी जानकारी थी।
मामले की जांच की जा रही है और कॉलोनी के आसपास लगे CCTV कैमरों में चोरों की गतिविधियां भी कैद हुई हैं।