फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: digital payment app postal pay launched on now customers Can avail postal service from home

बिजनौर: घर बैठे उठा सकते हैं डाक सेवा का लाभ, डिजिटल पेमेंट एप डाक-पे  हुआ लांच

Tue, 16 Feb 2021 08:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Feb 2021 08:41 PM IST
सार

- डाक-पे एप डाउनलोड कर विभाग की सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ
- एप के जरिये ग्राहक डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के जरिये पैसे भेज सकेंगे

विज्ञापन
Bijnor:  digital payment app postal pay launched on now customers Can avail postal service from home
India Post Payment Bank

विस्तार

भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए डाक-पे एप लांच किया है। इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी डाकघर का कोई भी ग्राहक डाक विभाग की सुविधाओं का घर बैठे ही लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही डाक विभाग ने अपना डिजिटल पेमेंट एप डाक-पे लांच किया। इस एप के जरिये उपभोक्ता बैंक सेवाओं और पोस्टल उत्पाद तक ऑनलाइन पहुंच सकते हैं। इस एप को यूपीआई से जोड़ा गया है, जिसमें गूगल-पे, फोन-पे, पेटीएम जैसे अन्य पेमेंट एप की तरह ही डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


डाक-पे एप के जरिये ग्राहक डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के जरिये पैसे भेज सकेंगे। क्यूआर कोड स्कैन कर भी इससे रुपये भेज सकेंगे। वर्चुअल डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिये किसी भी सर्विस या व्यापारिक पेमेंट भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप के माध्यम से उपभोक्ता को घर बैठे ही डाक उत्पादों की ऑनलाइन सेवाएं भी मिलेंगी। एप के माध्यम से पेंशनधारक आईपीपीबी द्वारा शुरू की गई सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके जरिये कैशलेस इकोसिस्टम तैयार करने में मदद मिलेगी। 

एप से लोगों को मिलेगी सहूलियत
डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि डाक-पे एप को कोई भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए घर बैठे ही कई वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

विभिन्न तरीकों से पोस्टल सेवाएं भी दीं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत एक सितंबर 2018 को हुई थी। देशभर में फैले 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस और तीन लाख डाककर्मियों के जरिये सेवाएं दी जा रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed