बिजनौर में अस्पताल सील: भ्रूण परीक्षण का खेल उजागर, ऐसे हुआ अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़
Bijnor News : सीएमओ डॉ. देवीदास ने हरियाणा की टीम के साथ मिलकर हॉस्पिटल में छापामारी की। वहीं, छापामारी के दौरान एक अस्पताल को सील कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर धड़ल्ले से भ्रूण परीक्षण का खेल चल रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा की टीम के साथ मिलकर नहटौर में संचालित एक अस्पताल को सील किया। जिसमें लिंग निर्धारण की जांच का खेल चल रहा था।
शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास ने हरियाणा की टीम के साथ मिलकर नहटौर स्थित सीटी हॉस्पिटल में छापामारी की। जहां डेढ़ साल पहले सील की गई अल्ट्रासाउंड मशीन भी चलती मिली, जबकि कागजों में यह मशीन आज भी सील है। जिसकी सील तोड़कर मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला की एक महिला ने एक अगस्त को सिटी हॉस्पिटल में लिंग निर्धारण की जांच कराई थी। इसके बाद मामले की सूचना हरियाणा डिप्टी सीएमओ डॉ. बी सोढी ने बिजनौर स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद अब शुक्रवार को 10 सदस्य टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके से अस्पताल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा टीम की महिला ने पहले की थी रेकी
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस महिला का नहटौर के सिटी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड किया गया था, वह हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है। जिसे वहां के स्वास्थ्य विभाग ने रेकी के लिए हायर किया था। रेकी करने के बाद महिला ने अपना अल्ट्रासाउंड कराया। जिसके बाद लिंग निर्धारण जांच का भंडाफोड़ हुआ।
टीम में ये लोग रहे शामिल
हरियाणा की टीम से डिप्टी सीएमओ डॉ. बी सोढी, मेडिकल अफसर, जांच कराने वाली महिला, दो पुलिसकर्मी रहे। जबकि बिजनौर से डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास, दो पुलिसकर्मी, एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
हरियाणा की टीम ने नहटौर स्थित सिटी हॉस्पिटल में लिंग निर्धारण की जांच की सूचना मिली थी। इसके बाद अब हरियाणा टीम के साथ मिलकर अस्पताल को सील किया गया। अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट, अल्ट्रासाउंड मशीन की सील तोड़कर काम करने सहित अन्य धाराओं में थाना नहटौर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। - डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ, बिजनौर
यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री