{"_id":"5f23110f8ebc3e6380460393","slug":"bijnor-depot-reduced-20-buses-bijnor-news-mrt4938949115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर डिपो ने की 20 बसें कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर डिपो ने की 20 बसें कम
विज्ञापन
बिजनौर डिपो ने की 20 बसें कम
बिजनौर। रोडवेज बसों को पर्याप्त संख्या में यात्री न मिलने से परेशान बिजनौर डिपो ने 20 बसें कम कर दी हैं। इनमें पांच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अफसरों के अनुसार बिजनौर डिपो के पास कुल 113 बसें थीं। इनमें से 20 बसें कम होने के बाद वर्तमान में 93 बसें संचालित की जा रही हैं। पहले के मुकाबले अब बिजनौर डिपो की आय लगभग दस प्रतिशत पर आ गई है। इससे डिपो को रोजाना भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
देश में चल रही कोरोना महामारी की वजह से सरकारी अमले से लेकर आम आदमी तक परेशान है। रोजगार के अधिकांश संसाधन पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए बहुत ही आवश्यकता में लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। वर्तमान में हर आदमी सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने से बच रहा है। इस कारण बिजनौर डिपो को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। सामान्य दिनों की तरह से आमदनी न होने से परेशान बिजनौर डिपो ने शासन को इस समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर बिजनौर डिपो की 20 बसें कम की गई हैं। इनमें पांच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और 15 अनुबंधित शामिल हैं। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि कोरोना काल से पहले सामान्य दिनों में रोजाना बिजनौर डिपो को लगभग छह लाख रुपये आय होती थी, लेकिन अब मात्र इसकी दस प्रतिशत ही आमदनी रह गई है।