फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead body of prisoner Narpal found hanging in the bathroom of jail

बरेली कारागार से फरार कैदी का बिजनौर जेल के बाथरूम में लटका मिला शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप 

Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Dead body of prisoner Narpal found hanging in the bathroom of jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बरेली जेल से दो दिन पहले फरार कैदी का शव बिजनौर की अस्थाई जेल के बाथरूम में लटका मिला है। कैदी को बुधवार शाम जेल में दाखिल किया गया था। जेल अधिकारी इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं, कैदी की पत्नी ने जेल प्रशासन व पुलिस पर कैदी की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि बरेली जेल से  कैदी को भगाने में भी एक जेल के अधिकारी का हाथ रहा।

विज्ञापन

 
किरतपुर थाने के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी 36 वर्षीय नरपाल उर्फ सोनू सोमवार कर सुबह बरेली सेंट्रल जेल की 20 फिट ऊंची दीवार को सरिए के सहारे फांदकर फरार हो गया था। जेल के अधिकारियों के अलावा पुलिस की टीम  उसकी तलाश में जुटी थी। बिजनौर में पुलिस की चार टीम उसे ढूंढ रहीं थी।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक बरेली ने नरपाल पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को किरतपुर पुलिस ने नरपाल को घर जाते समय  दबोच लिया था। बुधवार की शाम करीब चार बजे नरपाल को पुलिस ने इंदिरा बाल भवन स्थित अस्थाई जेल में दाखिल किया था। वह 15 बंदियों के साथ जेल की बैरक नंबर एक में था। वैसे जेल में 56 बंदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक बंदी बाथरूम गया तो उसने बाथरूम के रोशनदान में नरपाल का शव लटका देख शोर मचाया। रोशनदान में नरपाल का लोअर बंधा था। लोअर का फंदा नरपाल के गले में था जिससे शव लटका था। बाथरूम का दरवाजा खुला था। कैदी का शव लटका देख जेल प्रशासन के हाथ -पांव फूल गए। जेल अधिकारियों के अलावा डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने जेल के बाथरूम का निरीक्षण किया। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नरपाल को छह दिसबंर 2010  को कोर्ट  ने आजीवान कारावास की सजा सुनाई थी। 28 अप्रैल  2012 को  उसे बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया था। नरपाल बरेली जेल मे नंबरदार था। जेल में उसकी 12 साल की सजा पूरी हो गई थी। तीन साल बाद जेल से बाहर आने की उम्मीद थी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक नरपाल ने जेल में फांसी लगाकर खुदकशी की है। 

पति ने लगाया कैदी की हत्या का आरोप, कहा-जेल से भगाने में रहा एक अधिकारी का हाथ
नरपाल की पत्नी कोमल ने आरोप लगाया कि उसके पति की जेल प्रशासन व पुलिस ने मिलकर हत्या की है। उसे पति से नहीं मिलने दिया गया। जेल से भगाने में बरेली जेल के एक अधिकारी का हाथ रहा है। पहले नरपाल को जेल से भगाया। अब उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे झूठे मामले में पहले ही जेल भेजा था। अब उसे घर तक नहीं जाने दिया।

वह जेल से फरार होने के बाद परिवार के किसी सदस्य से नहीं मिला। नरपाल को जेल से भागना था तो तब भागता जब उसके पिता मां व भाभी की मौत हुई थी। अब क्यों भागता। बुधवार को  प्रधान के माध्यम से उसे किरतपुर थाने बुलाया गया पर महिला पुलिस कर्मियों ने पति से नहीं मिलने दिया। उसे धक्का देकर भगा दिया। नरपाल  के एक 13 साल का बेटा व छोटी बेटी हैं।

परिजनों के मुंह मोड़ने से टूट गया था नरपाल 
जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदी नरपाल से परिजनों ने भी मुहं मोड़ लिया था। उसने मिलने भी बरेली जेल कोई नहीं जा रहा था। इस बात से नरपाल बुरी तरह टूट गया था। बरेली जेल से फरार होने से एक दिन पहले नरपाल से जेल के पीसीओ से भाई से बात की थी। भाई ने कहा था कि जब छुट्टी मिलेगी तो  वह मिलने आएगा। भाई से नरपाल वकील करने की भी बात की थी। पैसे भिजवाने का भी जिक्र किया था। नरपाल भाई से बात करने के बाद बुरी तरह टूट चुका था। तब उसे जेल से फरार होने की योजना बनाई थी।

परिजनों से नहीं मिलने का मलाल था 
बुधवार शाम बिजनौर की अस्थाई जेल पहुंचने के बाद से नरपाल गुमसुम था। उसने किसी बंदी से कोई बात नही की। जेल में दाखिल होने के दौरान जेल के स्टाफ से उसने कहा था कि उसके दिमाग में क्या हो गया था जो वह जेल से भागा। घर वालों से नहीं मिलने का उसे बेहद मलाल था। कहा कि जेल से भागने के बाद भी वह परिजनों से नही मिल पाया। 

खुद पुलिस के जाल में फंसा नरपाल  
मंगलवार को फरारी के बाद नरपाल घर जाना चाहता थ। वह किसी तरह किरतपुर तक पहुंच गया। रात में गांव जाने के लिए किरतपुर में मोतीचूर चौराहे पर खड़ा था। पुलिस की वहां से गुजर रही गाड़ी को नरपाल ने हाथ दिया व गांव जाने के लिए मदद मांगी। पुलिस वालों ने नरपाल के वायरल हुए फोटो से उसे पहचान लिया और गाडी में बैठाकर थाने ले आई। यह बात नरपाल ने जेल जाने के बाद बताई ।

दम घुटने से हुई मौत  
नरपाल की मौत जेल में दम घुटने से हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed