फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Cub found, villagers panic due to fear of Guldar nearby.

बिजनौर : शावक मिला, आसपास गुलदार होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 10 Aug 2024 02:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 02:17 AM IST
सार

अभयराजपुर में एक शावक मिला, जिसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। गांव के आसपास तेंदुआ होने की आशंका से दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
Bijnor: Cub found, villagers panic due to fear of Guldar nearby.
शावक। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अफजलगढ़ के गांव अभयराजपुर में एक गुलदार का शावक मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मादा गुलदार के आसपास होने की आशंका के चलते ग्रामीणो में भय व्याप्त हो गया। वन विभाग की टीम शावक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों को गांव के कब्रिस्तान में एक गुलदार का शावक दिखाई दिया। गांव के कुत्ते शावक पर हमला न कर दें, इसलिए लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर वन दरोगा जगत सिंह राणा टीम सहित मौके पर पहुंचे और शावक को कब्जे में ले लिया। गांव के आसपास गुलदार दिखाई देने से और अन्य गुलदार वहां होने की आशंका से ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन


 

ग्रामीण जलालू, अनिल त्यागी, प्रेमराज सिंह, शाहिद प्रधान, रोहित कुमार, तिजेंद्र सिंह, प्रेमराज सिंह, केशव सिंह व डॉक्टर योगेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गुलदार कभी भी गांव के नजदीक होने से किसी ग्रामीण पर हमला कर सकता है। वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की। नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं उन्होंने बताया कि गुलदार के शावक को वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देश पर शावक को छोड़ने के विषय में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed