फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update

बिजनौर में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 116 नए मरीज मिले  

Sat, 17 Apr 2021 09:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Apr 2021 09:36 PM IST
सार

  • नए मरीजों में बिजनौर से 42, अब एक्टिव मामले बढ़कर 871 पर पहुंचे

विज्ञापन
Bijnor coronavirus cases covid 19 pandemic in up news update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

बिजनौर जिले में रोजाना बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में शुक्रवार को 116 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जबकि एक की मौत हो गई। नए मरीजों में बिजनौर शहर से 42 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


शनिवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1059 जांच रिपोर्ट में से 116 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 943 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5547 हो गई है। इनमें से अब तक 4608 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 68 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन


वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 871 पर पहुंच गए हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 25 हजार 363 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 21 हजार 833 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5547 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 16 हजार 286 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 3530 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4608 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 68 लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 871 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।

नए मरीजों में बिजनौर से 42, नजीबाबाद से 13, हल्दौर क्षेत्र में सात, नहटौर इलाके में नौ, कोतवाली देहात क्षेत्र से 17, जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र में दस, बूढ़नुपर क्षेत्र में तीन, अफजलगढ़, धामपुर, किरतपुर इलाके में तीन-तीन, नूरपुर क्षेत्र में 15 लोग शामिल हैं।

वृद्ध की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव मझौला गुर्जर निवासी 63 वर्षीय वृद्घ की टीएमयू मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध सेप्सिस और निमोनिया से पीड़ित था। इस वृद्ध को चार अप्रैल को अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के कोसमोस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालात बिगड़ने पर वहां के चिकित्सकों ने टीएमयू में रेफर कर दिया। जांच कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 


229 लोगों से वसूला एक लाख 52 हजार का जुर्माना
बिजनौर। शासन के निर्देश पर बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिना मास्क लगाए घूम रहे 229 लोगों का चालान करके एक लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed