{"_id":"683c4503081981e6b802dcd5","slug":"bijnor-corona-positive-22-year-old-youth-dies-breathed-his-last-in-rishikesh-aiims-health-department-alert-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कोरोना पॉजिटिव 22 साल के युवक की मौत, ऋषिकेश एम्स में ली आखिरी सांस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कोरोना पॉजिटिव 22 साल के युवक की मौत, ऋषिकेश एम्स में ली आखिरी सांस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sun, 01 Jun 2025 05:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Jun 2025 05:48 PM IST
सार
स्योहारा के रहने वाले युवक को किडनी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां एहतियात के तौर पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोविड 19 (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की एम्स ऋषिकेश में चार दिन पूर्व मृत्यु हो गई। युवक कोविड पाजिटिव पाया गया था। युवक को अन्य बीमारियां भी थीं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि ऋषिकेश एम्स में भर्ती जिस युवक की मौत हुई है, वह बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। शुगर बढ़ने के साथ ही किडनी की गंभीर परेशानी के चलते उसे एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां एहतियात के तौर पर कोविड की जांच करा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में उसे कोविड होने की पुष्टि हुई। युवक की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ ही अन्य डिटेल लेने के लिए संबंधित पीएचसी स्टाफ को निर्देशित किया गया है। किसी भी परिजन में लक्षण पाए जाने पर आइसोलेट कर उपचार किया जाएगा। प्रथम दृष्टया युवक की मौत अन्य बीमारी के कारण हुई है, हालांकि वह जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। वहीं युवक की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पूरी एहतियात के साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: मौलवी पर मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार किया
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: मौलवी पर मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, गिरफ्तार किया