फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: CM Yogi Adityanath will come to Bijnor on 23 December, district administration starts preparations

Bijnor: 23 दिसंबर को बिजनौर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Wed, 20 Dec 2023 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 01:38 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनौर का दौरा कर सकते हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दौरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: CM Yogi Adityanath will come to Bijnor on 23 December, district administration starts preparations
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शासन से 23 दिसंबर को बिजनौर या नजीबाबाद आ सकते हैं। सीएम योगी का संभावित कार्यक्रम मिलने पर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 23 दिसंबर को जनपद बिजनौर के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के नजीबाबाद या बिजनौर में आगमन के दौरान जनसभा की तैयारी को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं जुटानी शुरू की हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां शाकंभरी का आशीर्वाद लेकर चुनावी बिगुल बजा रहे राजनीतिक दल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर एसडीएम संजय बंसल, तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने साहू जैन कॉलेज पहुंचकर हेलीकॉप्टर उतरने और जनसभा आदि के संबंध में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एनपी सिंह ने 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कई विद्यालयों का कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा का केंद्र होने की प्रशासन को जानकारी दी है।

परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन अन्यत्र व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित करने में जुटा है। दोपहर बाद जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर  नजीबाबाद पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed