फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Political parties are starting election campaign with blessings of Mother Shakambhari

UP: मां शाकंभरी का आशीर्वाद लेकर चुनावी बिगुल बजा रहे राजनीतिक दल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू की यात्रा

Wed, 20 Dec 2023 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 01:23 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सहारनपुर स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। मां शाकंभरी के आशीर्वाद के साथ चुनावी बिगुल बजाया जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी चुनावी यात्रा के मद्देनजर मां शाकंभरी की पूजा- अर्चना की। इसके बाद यूपी जोड़ो पदयात्रा शुरू की।

विज्ञापन
UP: Political parties are starting election campaign with blessings of Mother Shakambhari
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर चुनावी बिगुल बजा रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी मां शाकंभरी देवी पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगोह से यूपी जोड़ो पदयात्रा शुरू की गई। दस दिसंबर को राष्ट्रीय लोकदल ने भी मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा की शुरुआत कर चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में सहारनपुर की विधानसभा बेहट एक नंबर पर है। इसी क्षेत्र में मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। पूर्व में राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यहीं से चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। इस बार कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव का शंखनाद यहीं से कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस हिंदुत्व को भी धार देगी। वहीं, कुछ दिन पहले राष्ट्रीय लोकदल ने भी मां शाकंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा शुरू की थी। उधर, पूर्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा कई बार मां शाकंभरी देवी के दर्शन के बाद पश्चिमी यूपी में चुनावी शंखनाद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले सरकार से दुखी किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं का दर्द लेकर जा रहे जनता के बीच 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जगदजननी मां भगवती के दर्शन कर पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा का आगाज कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने मां भगवती का दर्शन करके आशीर्वाद लिया है। वे सरकार से दुखी किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिलाओं के दर्द को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। सब लोगों ने मां से प्रार्थना की है कि हमारी यात्रा सफल हो।

आज दोपहर अजय राय कांग्रेस नेताओं के काफिले के साथ सिद्वपीठ क्षेत्र स्थित बाबा भूरा देव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम बाबा भूरा देव के दरबार में हाजरी लगाई। इसके बाद वे माता शाकंभरी के भवन पर पहुंचे। जहां वेदपाठी ब्राहमणों ने पूजा कराई। अजय राय ने माता के भवन में मत्था टेक कर यूपी जोड़ो यात्रा के सफल होने की कामना की। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रुकने के बाद काफिला बेहट के लिए कूच कर गया।

इस दौरान अजय राय ने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में हम चुनाव जीते हैं। गन्ना किसान परेशान हैं। पांच साल से गन्ने का दाम नहीं बढ़ा है। भाजपा के विधायक को रेप केस में सजा होती है जब पार्टी को उनके बारे में पता था तो फिर महिलाओं का अपमान करने वाले को टिकट क्यों दिया। उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। 

उनके साथ राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, इमरान मसूद, जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इससे पहले बेहट में शाकंभरी जाते वक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार में बैठे हुए ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed