{"_id":"6428608e8f1507bb8a0433d5","slug":"bijnor-clash-between-two-parties-over-fan-in-mosque-and-many-people-injured-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मस्जिद में पंखे को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मस्जिद में पंखे को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पत्थरबाजी भी हुई
Sat, 01 Apr 2023 10:19 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:19 PM IST
सार
Bijnor News : मस्जिद में पंखे को चलाने व बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। यही नहीं पत्थरबाजी भी हुई।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में किरतपुर क्षेत्र के गांव बुडगरा में मस्जिद में पंखा बंद करने को लेकर गांव के ही दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे एवं पत्थरबाजी हो गई। जिसमें कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। विवाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। पकड़े गए दोनों पक्षों के लोगों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
गांव बुडगरा में स्थित मस्जिद में शनिवार की रात्रि गांव के ही रहने वाले आबिद पुत्र अब्दुल समी पक्ष एवं दूसरा अरशद पुत्र अब्दुल हमीद पक्ष तराबी पढ़ रहा था। जहां पर एक पक्ष ने पंखा चलाने को मना किया तो दूसरा पक्ष इस बात पर बिगड़ गया। पहले दोनों पक्षों के लोगों में खूब गाली-गलौज हुई। बाद में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे एवं पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति का दर्द: प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार, साहब! पत्नी कराती है सफाई, मना करने पर करती है पिटाई
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत हल्का दरोगा विजय कुमार मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को थाने ले आए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस विवाद में आबिद पुत्र अब्दुल समी, मुल्तान अहमद पुत्र अब्दुल समी, आजम अली पुत्र असगर अली, गुलिस्तान पुत्र युसूफ, शाहबाज पुत्र अरशद अली, अरशद पुत्र अब्दुल हमीद, को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बाकी लोगों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी राशिद मुठभेड़ में ढेर