{"_id":"66cb3adadcce53c7a70cbd5d","slug":"bijnor-child-dies-in-banali-river-and-youth-dies-due-to-drowning-in-pond-mourning-in-both-the-houses-2024-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बनैली नदी में बालक और तालाब में डूबने से युवक की मौत, दोनों घरों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बनैली नदी में बालक और तालाब में डूबने से युवक की मौत, दोनों घरों में मातम
Sun, 25 Aug 2024 07:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:38 PM IST
सार
बनैली नदी में डूबने से दस साल के बालक की मौत हो गई। वहीं तालाब में डूबकर एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
आहिल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफजलगढ़ के गांव मनोहरवाली में खेलते समय आहिल (10) की बनैली नदी में डूबने से जान चली गई। उधर, गांव आसफाबाद चमन में 45 वर्षीय सुनील की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
रविवार को गांव मनोहरवाली निवासी नबी शेख का 10 वर्षीय पुत्र आहिल सुबह नौ बजे घर से खेलने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। चार घंटे बाद बनैली नदी से उसका शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलते खेलते नदी की दिशा में चला गया और पैर फिसलने से नदी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष योगेश चौधरी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। आहिल सरस्वती शिशु सागर स्कूल में कक्षा दो में पढ़ रहा था। पूर्व राज्य मंत्री मूलचन्द चौहान ने गांव पहुंचकर शोक जताया।

सुनील की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, गांव आसफाबाद चमन स्थित तालाब में शेरकोट निवासी सुनील (45) पुत्र नन्हे सिंह का शव पड़ा मिला। वह तीन वर्ष से गांव आसफाबाद चमन में अपनी बहन मंजू देवी के यहां रह रहा था। रविवार सुबह चार बजे से घर से लापता था।
विज्ञापन
सुनील के गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहन मंजू देवी ने बताया कि सुनील बीमार चल रहा था।