फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: By selling the earrings, she gave the paraphernalia of her husband's death to her lover

Bijnor: कुंडल बेचकर प्रेमी को दिलाया पति की मौत का सामान, हत्या कर व्हॉट्सएप कॉल पर बोला- निपटा दिया

Wed, 30 Apr 2025 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Apr 2025 07:10 PM IST
सार

अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति फारुख की हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: By selling the earrings, she gave the paraphernalia of her husband's death to her lover
मुठभेड़ में पकड़े गए दो हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरतपुर के मोहल्ला अफगानान के फारुख की हत्या उसकी पत्नी अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान और उसके दोस्त से कराई थी। फारुख अनैतिक संबंधों में बाधक बन रहा था। हत्या के लिए तमंचा खरीदने को रुपयों की जरूरत पड़ी तो अमरीन ने अपने कानों के कुंडल मेहरबान को दे दिए। उसने अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर फारुख की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

फारुख और अमरीन का निकाह सात साल पहले हुआ था। करीब पांच साल पहले अमरीन की जिंदगी में पड़ोस के मेहरबान की एंट्री हुई। मेहरबान, फारुख का रिश्ते का भांजा है। फारुख टाटा मैजिक चलाता था। वह अकसर काम के सिलसिले में रात को बाहर रहता था। पति को उनके रिश्ते की भनक लगी तो दोनों में झगड़ा रहने लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इससे तंग आकर अमरीन ने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अमरीन से मिले कुंडल बेचकर मेहरबान ने करीब छह दिन पहले 315 बोर का तमंचा खरीदा। इसके बाद अपने दोस्त उमर को भी साथ ले लिया।
 
विज्ञापन

दोनों 28 अप्रैल की शाम छह बजे फारुख को बाइक से असगरपुर के जंगल में ले गए। पहले तीनों ने शराब पी और अंधेरा होने पर मेहरबान की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि अमरीन ने ही फारुख की हत्या की साजिश रची थी। मेहरबान और उमर हत्या करने में शामिल रहे। दोनों को मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मेहरबान के पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़ें...
Meerut: शराब पार्टी के बाद युवक की सिर व चेहरा कूचकर हत्या, दूसरे दिन भी नहीं हो सकी पहचान    
 

व्हाट्स एप कॉल कर बताया कि कर दिया काम तमाम...
फारुख की हत्या करने के बाद मेहरबान ने मौके से ही अमरीन को व्हाट्सएप कॉल की। उसने कॉल पर बताया कि फारुख का काम तमाम कर दिया है।
अमरीन ने बताया कि निकाह के बाद फारुख सऊदी चला गया था। इस दौरान मेहरबान से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। तीन साल पहले फारुख सऊदी से लौटा तो उसे दोनों के रिश्ते की भनक लग गई और वह सऊदी वापस नहीं गया। वह यहीं रहकर टाटा मैजिक चलाने लगा। इसके बावजूद पत्नी और मेहरबान के बीच रिश्ते जारी रहे। हत्या वाले दिन अमरीन घर पर बेचैनी से सूचना मिलने का इंतजार कर रही थी।
 

दादा-दादी के सहारे रह गए दो बच्चे
अमरीन और फारुख की चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। फारुख अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी हत्या के बाद अमरीन भी गिरफ्तार हो गई। अब दोनों बच्चों के लिए बूढ़े दादा-दादी ही सहारा बचे हैं।

प्रेमी को देती थी महंगे गिफ्ट
पुलिस के अनुसार अमरीन, मेहरबान को महंगे गिफ्ट देती रहती थी। उसने मेहरबान को सोने की एक अंगूठी भी गिफ्ट दी थी। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मेहरबान के हाथ से यह अंगूठी बरामद हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed