{"_id":"66cc6c72e09e5d08eb02c0de","slug":"bijnor-brother-in-law-came-with-his-brother-in-law-took-sister-in-law-in-the-car-and-gang-raped-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जीजा अपने जीजा के साथ आया, बहाने से साली को कार में ले गया और नशीली दवा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जीजा अपने जीजा के साथ आया, बहाने से साली को कार में ले गया और नशीली दवा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 26 Aug 2024 05:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:24 PM IST
सार
एक जीजा अपने जीजा के साथ आया और किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ देकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धामपुर में कोचिंग पढ़ने आई 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके रिश्ते के जीजा ने अपने जीजा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह तीन अगस्त को धामपुर में एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। तब नूरपूर थाना क्षेत्र के गांव अथाई अहीर निवासी रिश्ते के जीजा मयंक आर्य और बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी उसका जीजा लवकुश आया। दोनों उनकी पुत्री को अपनी बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर कार में बैठाकर नहटौर ले गए। रिश्ते का जीजा होने के नाते वह बहकावे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में ले जाने के बाद आरोपियों ने पहले उनकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर बाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी पुत्री को रुपयों का लालच दिया और डराने धमकाने का भी प्रयास किया। धमकी दी कि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो बर्बाद कर देंगे। आरोपियों ने पांच अगस्त को उनकी पुत्री को फिर धामपुर बुलाया और आरएसएम कॉलेज के निकट एक व्यक्ति के नए मकान में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी ने अपने घर पर सारी बात बता दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों पर पॉस्को अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
