फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Birthday party script for friend's death... Planned for an altercation and shot him close to the chest

Bijnor: बर्थडे पार्टी में लिखी दोस्त की मौत की पटकथा... कहासुनी के बाद रंजिश, सीने से सटाकर मार दी गोली

Thu, 19 Dec 2024 05:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

पुलिस ने नीरज की हत्या का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी युवा हैं और अभी पढ़ाई ही कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: Birthday party script for friend's death... Planned for an altercation and shot him close to the chest
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

धामपुर क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी नीरज (23) की हत्या उसी के दोस्तों ने की थी। नीरज की दोस्त उज्जवल के जन्मदिन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो बाद में दुश्मनी में बदल गई। उज्जवल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि 14 अक्तूबर 2024 को गांव नौरंगाबाद निवासी उज्जवल आंबेडकर धर्मशाला में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान धर्मशाला के बाहर नीरज और उसके गांव के काफी लोग आ गए। उज्जवल की नीरज से कहासुनी हो गई। तब गांव वालों ने मामला शांत करा दिया था। इसके कुछ देर बाद उज्जवल, विनय, नीरज सैनी शीला टॉकिज के पास केक लेने गए। रास्ते में ही नीरज और उसके दोस्तों की उज्जवल, विनय और नीरज के साथ मारपीट हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से क्षुब्ध होकर उज्जवल ने नीरज सैनी, कृष्णा रस्तोगी, विशाल, आकाश, विनय और हन्नान के साथ मिलकर नीरज को मारने की योजना बनाई। आरोपियों को घटना में प्रयुक्त तमंचा आकाश पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर पृथ्वी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर हाल निवासी मौहल्ला शक्तिनगर थाना धामपुर ने उपलब्ध कराया। बकौल एएसपी पूर्वी, 16 दिसंबर को उज्जवल ने नीरज सैनी, कृष्णा रस्तोगी, विशाल, आकाश, विनय और हन्नान को बुलाया। फिर नीरज सैनी के फोन से विनय ने नीरज को बात करने के बहाने से सेंट मैरी स्कूल के पास बुलाया।

देर रात करीब 8.30 बजे नीरज के पहुंचने पर उज्जवल, नीरज सैनी और विनय अपनी मोटरसाइकिल से नीरज के पास पहुंचे और धक्का मुक्की करने लगे। उज्जवल ने 312 बोर के तमंचे से नीरज के सीने से सटाकर गोली मार दी। वह मौके पर ही गिर गया और मोटरसाइकिल सवार तीनों आरोपी एवं इनके अन्य साथी भाग गए।
 
विज्ञापन

इन आरोपियों का हुआ चालान
नीरज सैनी पुत्र मूलचंद, कृष्ण रस्तोगी पुत्र नंदकिशोर निवासी मोहल्ला बाडवान, उज्जवल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रानी बाग कॉलोनी, विनय पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम मिलक भज्जावाला, आकाश पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर पृथ्वी आदमपुर थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर चालान किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 312 बोर का तमंचा, एक कारतूस, घटना के समय उज्ज्वल द्वारा पहनी गई रक्त लगी शर्ट, मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस भर्ती की तैयारी से अपराध की राह पर चल पड़ा आकाश
नीरज हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी छात्र है। सभी की आयु 20 से 25 है। हत्याकांड में शामिल आकाश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका कोई अपराधिक इतिहास भी नहीं है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed