फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bijnor: Officers engaged in preparations for CM Yogi visit, potholes are being filled

Bijnor: सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर, रंगे जा रहे पुल, भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे

Thu, 20 Jul 2023 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jul 2023 12:22 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनौर दौरे पर आ सकते हैं। सीएम के दौरे को लेकर अफसरों का अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। विदुरकुटी पर भी सूरत बदलने के लिए सुंदरीकरण के काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor:  Bijnor: Officers engaged in preparations for CM Yogi visit, potholes are being filled
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ का में विदुरकुटी पर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। विदुर कुटी के आसपास बुधवार को बड़े स्तर पर काम होता नजर आया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री 22 जुलाई को बिजनौर में रहेंगे। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।

सीएम योगी मुजफ्फरनगर जाते हुए पहले बिजनौर के विदुरकुटी आएंगे। इस दौरे को लेकर बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर विदुरकुटी गेट के सामने हेलीपैड बनाया जा रहा है। हेलीपैड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसर मौके पर मौजूद रहे। वहीं विदुरकुटी तक जाने वाली सड़क के गड़्ढे भरवा दिए गए हैं। साथ ही विदुरकुटी के पास इंटर लॉकिंग की भी जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी को अपने दौरे के दौरान मध्य गंगा नहर फेज टू के किनारे पौधारोपण करना है। इसके लिए मध्य गंगा नहर किनारे खाली पड़ी जमीन को समतल कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से एक लाख पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका श्रीगणेश सीएम योगी करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। फिलहाल सभी विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आसपास के गांव में भी साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed