फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Azad Kisan Union protests over non-payment of sugarcane

बिजनौर: गन्ने का भुगतान न होने पर आजाद किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Oct 2021 03:58 PM IST
सार

बिजनौर के झालू में आजाद किसान यूनियन के गुस्साए किसान कार्यकर्ताओं ने गन्ने का भुगतान न होने के कारण धरना प्रदर्शन शुरू किया। उन्होनें कहा गन्ने का भुगतान समय पर नही हुआ तो हमें खेती छोड़ने पर विवश होना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Bijnor: Azad Kisan Union protests over non-payment of sugarcane
bijnor news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के झालू में गुरुवार को आजाद किसान यूनियन ने नगर के रेलवे फाटक के समीप बिलाई शुगर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान समय पर ना करने से परेशान होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। बिलाई मिल क्षेत्र अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर हो रहा है यदि ऐसा ही चलता रहा, तो किसान को खेती छोड़ने पर विवश होना पड़ेगा।

विज्ञापन


कस्बा झालू के रेलवे फाटक के समीप स्थित एक खेत में बिलाई मिल द्वारा किसानों का गन्ने का भुगतान समय पर न होने से क्षुब्ध होकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। जिसमें किसानों ने वर्तमान सरकार व मिल कर्मचारियों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। 

विज्ञापन

मास्टर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों का पूर्ण भुगतान समय से करवाने का दायित्व है। अगर किसान का समय पर भुगतान मिल द्वारा नहीं किया जा रहा है, तो इसका जिम्मेदारी सरकार की बनती है। 

पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार को समय से भुगतान कराने के लिए मैं अपने लेटर पैड पर लिख कर सरकार से आग्रह करूंगा कि किसानों का भुगतान समय पर किया जाए।

जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने कहा कि वर्तमान में चल रहे सरकार किसानों का भुगतान न करने के लिए पूरी दोषी है। अगर सरकार चाहे तो शुगर मिलों को नोटिस जारी कर किसानों का भुगतान समय पर करा दें। कहां की किसान को किसान सम्मान निधि देकर किसानों पर अहसान दिखा रही है। जबकि किसान को सम्मान निधि की जरूरत नहीं है। किसान को समय पर भुगतान की जरूरत है, किसानों के भी बच्चे हैं। किसानों को भी रोटी की जरूरत होती है। कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर धोखा दिया।

धरना प्रदर्शन में जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, धीरज कुमार, नेपाल सिंह, गुरमीत सिंह, हाजी शकील अहमद, मनोज कुमार, पिंकू चौधरी, नितिन, हरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed