{"_id":"642b230802c37c77770b9207","slug":"bijnor-at-second-place-in-igrs-complaint-redressal-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-908-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में दूसरे स्थान पर बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में दूसरे स्थान पर बिजनौर
Tue, 04 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
- पिछले साल प्रदेश में 74वें स्थान पर था जिला, शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होने वालों की भी बढ़ी संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आईजीआरएस (निवेशक शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण करने में प्रदेश स्तर पर बिजनौर की रैंकिंग सुधर गई। प्रदेश में आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण करने में प्रदेश में बिजनौर दूसरे स्थान पर है। पिछले साल बिजनौर 74वें स्थान पर था।
शासन की ओर से लोगों की शिकायतों के लिए आईजीआरएस पोर्टल की शुरूआत की गई। कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायतों को ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज करा सकता है। बिजनौर में पिछले साल तक विभाग आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का सही से निस्तारण नहीं कर रहे थे। जिसकी वजह से बिजनौर प्रदेश में शिकायतों का निस्तारण करने में 74वें स्थान पर था। इसके बाद अधिकारियों पर सख्ती बरती गई। प्रदेश स्तर पर रैंकिंग नहीं सुधरने की वजह से 103 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 11 अधिकारियों का वेतन रोका गया। इसके बाद 63वां, 46वां, 34वां, 14वां, 11वां स्थान था। मगर अब प्रदेश में बिजनौर की रैंकिंग सुधरकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
निस्तारण से संतुष्ट होने वाले 13.24 प्रतिशत बढे़
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुताबिक शिकायत निस्तारण में बिजनौर की रैंकिंग सुधरी है। साथ ही शिकायतों के निस्तारण से संतुष्ट होने वाले लोगों की भी संख्या बढ़ गई है। पिछले साल शिकायतों के निस्तारण से 57.78 प्रतिशत लोग असंतुष्ट थे। मगर अब 44.54 लोग असंतुष्ट हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि संतुष्ट होने वालों में 13.24 प्रतिशत का सुधार हुआ है।