फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Arya Samaj Swaheri

यज्ञ से परमात्मा से जुड़ता है मानव:गुरूवचन शास्त्री

Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Arya Samaj Swaheri
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में आर्य समाज महोत्सव में यज्ञ में आहुति देते प्रभारी मंत्री कपिल देव व - फोटो : BIJNOR
यज्ञ से परमात्मा से जुड़ता है मानव : गुरुवचन शास्त्री
विज्ञापन

गजरौलाशिव। आर्य समाज स्वाहेड़ी में चतुर्वेद महा पारायण यज्ञ व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित 38वें महोत्सव में यज्ञ का आयोजन किया गया।
गुरुकुल लाक्षागृह से आए आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन का अभिन्न अंग होता है। यज्ञ ब्रह्मांड का आयतन है। यज्ञ के द्वारा मनुष्य परमात्मा से जुड़ सकता है। वेदवाणी अमूल्य निधि है जो मानव जीवन का हमेशा उत्थान करती है। उन्होंने सभी को यज्ञ को जीवन में उतारने को प्रेरित किया। कहा कि यज्ञ करना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है। जितने भी शुभ कार्य हैं सभी यज्ञ कहलाते हैं। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने भी यज्ञ में आहुति प्रदान की। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भारत को नीचा दिखाने के लिए बहुत सारीं आसुरी शक्ति पूरे दल बल के साथ खड़ी हैं। लेकिन आर्य समाज ऐसी आसुरी शक्तियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। इस दौरान योगी आर्य, जगवीर आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास आर्य, हिमांशु आर्य, अभिनव आर्य, सुमित आर्य, कमलेश आर्य, विमलेश आर्य, आरोही, अवनी, अंशिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed