Bijnor: शादी में आते वक्त दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, आर्मी लांस नायक ओम सिंह की मौत
स्योहारा के सहसपुर चौकी के पास कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में आर्मी लांस नायक ओम सिंह की मौत हो गई। दिल्ली में तैनात जवान अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ओम सिंह को मुरादाबाद ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में सहसपुर पुलिस चौकी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में सेना के लांस नायक की मौत हो गई। दिल्ली में तैनात जवान अपने साथियों के साथ एक मित्र की शादी में शामिल होने स्योहारा आए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जवान को मुरादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
शनिवार देर रात्रि कार में सवार लांस नायक ओम सिंह अमरोहा जिला निवासी अपने मित्र नृपेन्द्र कुटार की शादी में शामिल होने ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक विवाह मंडप में जा रहे थे। उनके मित्र नृपेन्द्र कुटार की शादी स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव अमीनाबाद से हो रही थी। नृपेन्द्र कुटार जेल पुलिस में तैनात है।
ओम सिंह (32) पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम मल्लाभाई, थाना ऊझानी (बदायूँ) अपनी कार से अन्य चार मित्रों संग जैसे ही सहसपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही ट्रेक्टर ट्राली से टक्कर हो गयी जिसमें लांस नायक ओम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को तुरंत मुरादाबाद के हायर सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम भी मुरादाबाद में ही कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता वीरपाल सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक जितेन्द्र पुत्र रामचरण सिंह निवासी ग्राम मेवाजट स्योहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है
यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: नौचंदी पुलिस की शर्मनाक हरकत, रात में युवक का शव उठाकर दूसरे थानाक्षेत्र में रखा, हुई कार्रवाई
2018 में सेना में भर्ती, दो छोटे बच्चे हुए अनाथ
ओम सिंह वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में तैनात थे। उनके परिवार में चार वर्ष की एक बेटी और दो वर्ष का एक बेटा है। जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओम सिंह मधुर व्यवहार के बताये गये हैं। दोस्त की शादी में पहुंचने का वायदा दोस्त से किया था। मगर शादी के मंडप से मात्र दस किमी पहले ही उनकी मौत हो गयी।