{"_id":"69b8dfbc6df7bddd4d0f5a93","slug":"bijnor-a-girl-went-out-for-eid-shopping-without-informing-the-fiance-she-met-on-the-way-slapped-her-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बिना बताए ईद की खरीदारी करने निकली युवती, रास्ते में मिले मंगेतर ने मारा थप्पड़, तो कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बिना बताए ईद की खरीदारी करने निकली युवती, रास्ते में मिले मंगेतर ने मारा थप्पड़, तो कर ली खुदकुशी
Tue, 17 Mar 2026 10:30 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:30 AM IST
सार
शहर कोतवाली एक गांव की युवती की शादी एक साल पहले पास के ही युवक के साथ तय हुई थी। युवती अपने भाई और बहन के साथ खरीदारी करने जा रही थी। मंगेतर ने उनके सामने ही चांटा मार दिया। घर आकर युवती ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
जहर खाया। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बिना बताए बाजार जाता देख मंगेतर ने युवती को डांट दिया और थप्पड़ भी जड़ दिया। इससे आहत युवती ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती की शादी एक साल पहले गांव के ही एक युवक से तय हुई थी। एक साल बाद ही दोनों का निकाह होना था। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर एक बजे युवती अपनी छोटी बहन और मौसेरे भाई के साथ ईद की खरीदारी के लिए बिजनौर के बाजार आने के लिए घर से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में उसका मंगतेर मिल गया, जिसने बिन बताए बाजार जाने का विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। मंगेतर ने युवती के गाल पर चांटा मार दिया। इसके बाद युवती नाराज होकर अपने घर चली गई। करीब दो बजे युवती ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर युवती को बिजनौर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। अस्पताल से शहर कोतवाली पुलिस के पास सूचना पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। बिना किसी कार्रवाई के ही परिजन शव को अपने साथ ले गए।