{"_id":"6964fd0fe42711915f02b67a","slug":"bijnor-32-year-old-youth-councilor-died-in-blanket-distribution-program-fell-from-his-chair-and-died-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कंबल वितरण कार्यक्रम में 32 साल के युवा सभासद की मौत, कुर्सी से गिर पड़े और दम तोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कंबल वितरण कार्यक्रम में 32 साल के युवा सभासद की मौत, कुर्सी से गिर पड़े और दम तोड़ दिया
Mon, 12 Jan 2026 07:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:24 PM IST
सार
वार्ड आठ में कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुर्सी पर बैठे सभासद मोहम्मद आजिम यूसुफ नीचे गिर गए। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सभासद मोहम्मद आजिम यूसुफ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांदपुर नगर पालिका परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हार्ट अटैक से सभासद मोहम्मद आजिम यूसुफ (32) की मौत हो गई। वे कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक गिर गए। उनकी मौत से परिवार और पालिका परिषद कर्मचारियों में गम का माहौल हो गया।
विज्ञापन
नगर पालिका वार्ड आठ के सभासद मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी मोहम्मद आजिम यूसुफ सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे। जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया जा रहा था, तभी अचानक आजिम यूसुफ कुर्सी से नीचे गिर गए। लोग दौड़कर उनके पास आए और उन्हें उठाकर निजी डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टर ने जांच करने के बाद सभासद मोहम्मद आजिम यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते परिजन आए और शव को अपने साथ घर ले गए। बताया गया कि मोहम्मद आजिम यूसुफ के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवा सभासद के जाने से पालिका में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन