फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 2 young men and a teenager arrested after learning a technique on YouTube and breaking into a PNB ATM

Bijnor: यूट्यूब देखकर सीखा तरीका और पल्लेदारों ने तोड़ दिया पीएनबी का एटीएम, दो युवक व एक किशोर गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 09:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Jul 2026 09:13 PM IST
सार

सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में तीन चोर घुस आए और लोहे की रॉड व पेंचकर से तोड़फोड़ कर दी। हालांकि नगदी तक नहीं पहुंचने पर तीनों भाग गए। दो आरोपी मंडी में पल्लेदार हैं। 

विज्ञापन
Bijnor: 2 young men and a teenager arrested after learning a technique on YouTube and breaking into a PNB ATM
गिरफ्तार दो आरोपी। तीसरा आरोपी नाबालिग है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी में पल्लेदारी (माल धुलाई) करने वाले दो दोस्तों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने का तरीका जाना। सोमवार रात पेंचकस और लोहे की रॉड लेकर सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कक्ष में घुस गए। करीब एक घंटा आरोपी एटीएम को तोड़कर खोलने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

बिजनौर शहर की सिविल लाइन में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है। सोमवार रात दो बजे तीन आरोपियों ने एटीएम में तोड़फोड़ की। आरोपी पेंचकस और लोहे की रॉड से एटीएम तोड़कर नकदी निकालना चाहते थे, मगर सफल नहीं हो पाए। हालांकि मशीन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सफलता नहीं मिलने पर तीनों मौके से भाग निकले। उधर एटीएम में छेड़खानी का मैसेज मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर रात में ही तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अनित उर्फ अमित निवासी घुड़ियापुर, भोलू निवासी जलालपुर काजी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। अनित और भोलू मंडी में पल्लेदारी (मजदूरी) करते हैं। पूछताछ में अनित ने बताया कि वह बीमार रहता है, अब घर पर पैसों की जरूरत थी। उसने भोलू के साथ मिलकर एटीएम में चोरी का प्लान बनाया। साथ में तीसरे साथी को भी ले लिया। तीनों आरोपी रात में बाइक से एटीएम तक पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पेंचकस, लोहे की रॉड, एटीएम के कीबोर्ड का हिस्सा और बाइक बरामद की गई है। कीबोर्ड की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन शाखा के मुख्य प्रबंधक मनीष भारती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो को जेल और तीसरे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने यूट्यूब पर एटीएम में चोरी करने का तरीका सीखा था। आरोपी सूखा नशा भी करते हैं।

ये भी देखें...
UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद भवन परिसर में शुरू किया धरना, बोले- हद से बढ़ गया जुल्म, होगा बदलाव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed