Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 11-Year-Old Student Dies After Being Hit by Horse Cart in Bijnor While Going to School

बिजनौर: स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र को घोड़ा-बुग्गी ने कुचला, अस्पताल में मौत; परिजनों का हंगामा

Mon, 16 Nov 2026 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Nov 2026 03:03 PM IST
सार

बिजनौर के मुख्तियारपुर गांव में स्कूल जा रहा कक्षा छह का छात्र मयंक रेत से भरी घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bijnor: 11-Year-Old Student Dies After Being Hit by Horse Cart in Bijnor While Going to School
विलाप करती बच्चे की मां व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर में स्कूल जाते समय सोमवार सुबह रेत से भरी घोड़ा-बुग्गी की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र मयंक की मौत हो गई। हादसा गांव मुख्तियारपुर के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बुग्गी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन


स्कूल जाते समय हुआ हादसा
मुख्तियारपुर गांव निवासी अमित कुमार मजदूरी करते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा मयंक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पदारथपुर में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार सुबह वह अपने साथियों के साथ स्कूल जा रहा था। गांव के पास सामने से रेत से भरी घोड़ा-बुग्गी आ रही थी। इसी दौरान मयंक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ चल रहे अन्य विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद घायल मयंक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।

चालक की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन
परिजनों और ग्रामीणों ने बुग्गी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई टीम
पुलिस के अनुसार, बुग्गी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed