फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Big sir in the office, the rest were missing

सरकार के हुक्म से बेपरवाह अफसरों की नहीं बदल रही आदत

Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Big sir in the office, the rest were missing
बड़े साहब ऑफिस में, बाकी मिले नदारद
विज्ञापन

बिजनौर। सूबे के सीएम योगी ने अफसरों के ऑफिस आने का समय तय कर दिया है लेकिन तमाम अफसर अभी तक बेपरवाह बने हुए हैं। कुछ अधिकारियों की कार्यालय में देर से आने की आदत नहीं छूट रही है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे से लेकर साढ़े तक बजे तक सरकारी कार्यालयों की पड़ताल की तो तस्वीर साफ हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की पड़ताल ने पोल खोल कर रख दी। सीएमओ, खाद्य विभाग के अधिकांश अधिकारी नदारत मिले, जबकि डीएम, एसपी, सीडीओ साढ़े नौ बजे से ही जनता की समस्याओं को सुनते नजर आए।
सुबह 10 बजे: सीएमओ कार्यालय में अधिकारी नदारद
दस बजे तक सीएमओ कार्यालय में कोई भी अधिकारी ऑफिस में नहीं पहुंचा था। सीएमओ की कुर्सी खाली मिली, सभी पांच एसीएमओ अपने कार्यालय से नदारद पाए गए। खाली कुर्सियां इनकी लापरवाही को जाहिर करने के लिए काफी थी।
विज्ञापन

सुबह 9:40 बजे: समस्याएं सुनते दिखे अफसर
कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा तय समय पर ऑफिस पह़ुंच गए और फरियादियों की समस्याओं को सुना। एडीएम प्रशासन विनय कुमार भी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते दिखे। एसडीएम सदर मोहित कुमार अपने कामकाज में मशगूल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:20 बजे: हाल ए विकास भवन
ठीक दस बजकर बीस मिनट पर विकास भवन में स्थित कार्यालयों का हाल जाना गया। सीडीओ केपी सिंह कार्यालय में मौजूद रहकर रशीदपुर गढ़ी के प्रधान के संग गांव के विकास पर मंथन करते नजर आए। युवा कल्याण अधिकारी की कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। डीपीआरओ भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। समाज कल्याण अधिकारी कामकाज करते नजर आए। एनआरएलएम उपायुक्त के कार्यालय में डीसी मौजूद नहीं मिले।
10:10 बजे पुलिस कार्यालय में मौजूद दिखे अधिकारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह अपने कार्यालय में फरियाद सुनते नजर आए। कार्यालय के बाहर फरियादियों की भीड़ लगी हुई थी। एएएपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी जरुरी फाइलों पर हस्ताक्षर करते देखे गए।
सुबह 10:40 बजे: खाद्य सुरक्षा औषद्यि प्रशासन के दफ्तर में रहा सन्नाटा
करीब साढ़े दस बजे तक खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन के कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कुर्सी समेत सभी पटल खाली मिले। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के कार्यालय का दरवाजा ही बंद मिला।

दोपहर 1:30 बजे: शिक्षा विभाग में कर्मचारियों ने दफ्तर में किया लंच
बेसिक शिक्षा विभाग में बाबुओं और डीसी ने दफ्तर में ही लंच कर लिया। लंच के बाद की हुई पड़ताल में बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव एक बजकर 34 मिनट पर उपस्थित हो गए। एक बजकर 31 मिनट पर डीसी राशू कुमार अपने कंप्यूटर पर काम करते मिले।

बिजनौर कलक्ट्रेट में 9:40 बजे लोगों की फरियाद सुनते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा।

बिजनौर कलक्ट्रेट में 9:40 बजे लोगों की फरियाद सुनते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में खाली पड़ी एसीएमओ डॉ. प्रमोद गुप्ता की कुर्सी।

बिजनौर में खाली पड़ी एसीएमओ डॉ. प्रमोद गुप्ता की कुर्सी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में शिक्षा विभाग में लंच के तुरंत बाद कामकाज में लगे डीसी राशू कुमार।

बिजनौर में शिक्षा विभाग में लंच के तुरंत बाद कामकाज में लगे डीसी राशू कुमार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed