{"_id":"68053c47d7e2bd3e2a0baf36","slug":"bhawna-was-shot-in-the-head-while-overtaking-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-147969-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ओवरटेक करते हुए भावना के सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ओवरटेक करते हुए भावना के सिर में मारी गोली
Sun, 20 Apr 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। वेदप्रकाश शर्मा दोनों बेटियों को लेकर गांव बढ़ापुर के पास पहुंचे तो टूटी सड़क और बिखरी बजरी के कारण बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। तभी पीछे से आए बाइक सवार आरोपी शिवांग ने ओवरटेक करते हुए सटाकर भावना की कनपटी पर गोली मार दी। वेदप्रकाश शर्मा ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। बीस से तीस मीटर तक उसके पीछे दौड़े भी मगर आरोपी शिवांग तेजी से बाइक चलाते हुए भाग निकला जोकि सीधे थाने में आकर रुका।
दोनों के घरों के बीच में 300 मीटर का अंतर
मृतका भावना और आरोपी शिवांग दोनों ही करौंदा चौधर के रहने वाले हैं। जिनके घरों में करीब 300 मीटर का अंतर ही है। हालांकि शिवांग की करतूत और परेशान करने की वजह से दोनों परिवारों के दिलों के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी थी।
इकलौता है आरोपी, करता है ब्याज का काम
आरोपी शिवांग अपने माता पिता की इकलौती संतान है। बताया जा रहा है कि वह बिगड़ैल हो गया। आरोपी खेती करने के साथ-साथ लोगों को ब्याज पर पैसा देने का काम भी करता है।
विज्ञापन
गांव में तैनात तीन थानों की पुलिस फोर्स
हत्यारोपी शिवांग तथा मृतका भावना के घर पर भारी पुलिस बल तैनात है। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय शव गांव में पहुंचा। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
भावना के परिवार के साथ खड़ा दिखाई दिया पूरा गांव
भावना की हत्या के बाद गांव के सभी जाति वर्गों के लोग मृतका के घर पहुंचे तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पूरा गांव भावना के परिवार के साथ खड़ा हुआ दिखाई दिया। पूरे गांव में हत्यारोपी के विरुद्ध गुस्सा दिखाई दिया। मृतका के भाई देवराज ने हत्यारोपी शिवांग के लिए फांसी की मांग की।
मृतका के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतका के पिता वेदप्रकाश शर्मा की ओर से आरोपी शिवांग, उसके पिता सुशील त्यागी, मां शैली त्यागी और फुफेरा बहनोई नितिन त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।