फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bharat Ratna remembered Dr. Bhimrao Ambedkar

भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर को किया याद

Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna remembered Dr. Bhimrao Ambedkar
नजीबाबाद के रम्पुरा वाल्मीकि बस्ती में डा.आंबेडकर जयंती मनाते समाज के लोग। - फोटो : NAZIBABAD
भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर को किया याद
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी स्टूडियो परिषद सहित कई स्थानों पर भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का पुण्य स्मरण किया गया।
आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर में भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। केंद्र के एडीपी अमर सिंह, एई तिलकराम, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल ने आंबेडकर को दूरदृष्टि सोच का युगपुरुष बताते हुए उनके समतामूलक सिद्धांतों की चर्चा की। सुलेंद्र नौटियाल के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में नीरज सिंह, योगेंद्र कुमार, प्रेम सिंह नवीन जोशी, विकास गोयल, हीरालाल महेश, आनंद सैनी, चमन, शिवम सहित अन्य कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उधर वाल्मीकि समाज रम्पुरा और मकबरा की ओर से जयंती मनाई गई। वाल्मीकि समाज मकबरा के प्रधान जयपाल सिंह झंझोटा, शोक लाला, सुदेश कुमार, जौनी, प्रीतम, संजय बागड़ी, प्रकाश, त्रिलोक चंद, राहुल, रोहित, चरनदास, राधेश्याम, साहिल, रामअवतार, प्रकाश और त्रिलोक ने उन्हें समाज का सच्चा हितैषी बताया। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष सोनू सूद, नगर अध्यक्ष राजकुमार गोडियाल, महामंत्री प्रेम केशले, सिकंदर, परम पारस, विशाल, अजय कुमार, हरीओम, राजाराम ने उन्हें दलितों का मसीहा बताया। आंबेडकर शिक्षित संगठित संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रवि, सचिव ज्ञानेश्वर दत्त के नेतृत्व में मोहल्ला राम्पुरा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में अभिषेक, विशाल, अनीता देवी, निर्देश देवी, अदिति, कौशल, अनिल, यादराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed