फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bharat Bandh announced in protest against classification of SC-ST in reservation

Bijnor News: एससी-एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में भारत बंद का एलान

Wed, 21 Aug 2024 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh announced in protest against classification of SC-ST in reservation
- जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर जुलूस निकालने की योजना
विज्ञापन

- पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजामों का खाका किया तैयार, रहेगी भारी पुलिस फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण का आदेश दिया है। इसके विरोध में तमाम संगठनों ने भारत बंद का एलान कर दिया। दलित समाज के कई संगठनों के साथ-साथ बसपा ने भी भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है। उधर, पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
बुधवार को आज कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंदिरा बाल भवन में एकत्र होंगे, जहां से जुलूस की शक्ल में जजी चौक, शक्ति चौराहा और डाकघर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगे। कलक्ट्रेट पहुंचकर इनकी ज्ञापन देने की योजना है। यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत बंद में व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे या नहीं।
विज्ञापन

उधर, अगर किसी ने जबरन दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। जिला मुख्यालय पर तीन एएसपी, छह सीओ, छह निरीक्षक और दरोगा समेत करीब पांच सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा पीएसी भी तैनात रहेगी। आरक्षण वर्गीकरण के आदेश के विरोध करने वालों की अगुवाई में अहम भूमिका निभा रहे चंद्रहास ने बताया कि एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एसएसी एसटी के आरक्षण का वर्गीकरण किया है, उसका विरोध किया जा रहा है। विरोध में जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचेगे और ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने भी बुधवार को ज्ञापन देने की पुष्टि की। उधर, बसपा के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि भारत बंद के आह्वान को बसपा का समर्थन है।



आरक्षण के संबंध में जारी आदेश का विरोध कर रहे संगठन के नेताओं से बातचीत हुई है। शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भारी पुलिस को जिला मुख्यालय पर तैनात किया गया है।
.....संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed