फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu Tomar faction protested at Bilai Mill

Bijnor News: भाकियू तोमर गुट ने बिलाई मिल पर दिया धरना

Mon, 06 Feb 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar faction protested at Bilai Mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के मेन गेट भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों के चालू सत्र के समस्त बकाया भुगतान को लेकर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
बिलाई चीनी मिल पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता एकत्र हुए। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह बालियान का कहना है कि मिल पर किसानों के चालू सत्र गन्ने का करीब 254 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा किसानों के चालू सत्र मात्र चार करोड़ दिया है। जबकि मिल प्रशासनिक अधिकारियों ने 21 जनवरी से तीन करोड़ रुपये प्रतिदिन दिलाए जाने का वायदा किया था। मिल के प्रबंधन अधिकारियों द्वारा वादाखिलाफी कर किसानों का शोषण किया गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के चालू सत्र गन्ने का बीस जनवरी तक समस्त बकाया भुगतान नहीं मिल जाता, तब तक संगठन के कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष विशाल वालियान, भागूवाला नगर अध्यक्ष मुस्तकीम, जलालाबाद नगर अध्यक्ष मुसा खां, ग्राम पंचायत अध्यक्ष चिकाड़ा से अशोक चौधरी, छतरपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे व अध्यक्षता अशोक कुमार और संचालन चंद्रपाल सिंह गहलौत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed