फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu made toll free for one hour

भाकियू ने एक घंटे फ्री कराया टोल

Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu made toll free for one hour
भाकियू ने एक घंटे फ्री कराया टोल
विज्ञापन

नगीना। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा के लिए अस्थि कलश लेने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक टोल को फ्री करा दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टोल के कर्मचारियों ने किसानों के साथ अभद्रता की थी। बाद में पुलिस व टोल के अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला निपटाया गया।
शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता नगीना से अस्थि कलश यात्रा लेने के लिए पुरैनी की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि जब किसान यूनियन के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे। आरोप है कि टोल पर तैनात कर्मचारी से टोल टैक्स को लेकर किसानों से बहस हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री करा दिया। बाद में टोल प्लाजा के अधिकारियों व पुलिस के समझाने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता माने।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों का टोल को लेकर हुआ विवाद समाप्त करा दिया गया। उधर टोल कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन काफी संख्या में आम आदमी भी किसान यूनियन कार्यकर्ता बता कर उन्हें परेशान करते हैं, इसलिए असली कार्यकर्ता की पहचान नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed