फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu leaders beat up home guards on duty in Bijnor, accused of forcibly taking them away

Bijnor: भाकियू नेताओं ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों से की मारपीट, जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का आरोप

Thu, 08 Jun 2023 09:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Jun 2023 09:46 AM IST
सार

बिजनौर जनपद में बुधवार देर रात भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। किसान नेताओं पर एक होमगार्ड को बोलेरो में डालकर ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Bhakiyu leaders beat up home guards on duty in Bijnor, accused of forcibly taking them away
बिजनौर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में देर रात किसान यूनियन नेताओं ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों से मारपीट की। आरोपी जबरन एक होमगार्ड को बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए।

विज्ञापन

नगर के माल गोदाम चौराहे पर होमगार्ड कुलवीर सिंह और सुशील कुमार ड्यूटी दे रहे थे।

बुधवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे बोलेरो पर सवार लोगों ने माल गोदाम पर ड्यूटी दे रहे होमगार्डों से किसी बात को लेकर जमकर मारपीट की और एक होमगार्ड को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। बुधवार देर रात हुई घटना से माल गोदाम तिराहे पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने आरोपियों सहित बोलेरो को कब्जे में ले लिया और बंधक बनाकर ले जाए जा रहे होमगार्ड  कुलवीर सिंह को आरोपियों से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाला चंडी किरतपुर निवासी होमगार्ड कुलवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में भारतीय किसान यूनियन प्रधान के भोगेंद्र सहित छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: आवासीय परिसर क्षेत्र में अजगर निकलने से फैली दहशत
 

होमगार्ड कुलवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है। बोलेरो यूपी 20 बीक्यू 7461  बुधवार की देर रात तेज हॉर्न बजाते हुए माल गोदाम तिराहे पर पहुंची। बोलेरो में सवार लोग हंगामा कर रहे थे।

शोर-शराबे को मना करने पर बोलेरो में सवार लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। हमलावर होमगार्ड को कुलवीर को जान से मारने की धमकी देते हुए बोलेरो में डाल कर ले जाने लगे।सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर बोलेरो सहित  हमलावरों को पकड़ लिया।

होमगार्ड कुलवीर की तहरीर पर पुलिस ने किसान यूनियन प्रधान के घोसीपुरा निवासी भोगेंद्र, रायपुर सादात निवासी अमित, किरतपुर निवासी वसीम, समसपुर सद्दो निवासी आनंद और जाब्तागंज नजीबाबाद निवासी विकास को बोलेरो सहित हिरासत में ले लिया। नामजद एक अज्ञात की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed