{"_id":"bebc1490a691a94c0018304edfe7f440","slug":"bhagat-singh-infused-with-egalitarian-thinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समतावादी सोच से ओतप्रोत थे भगत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समतावादी सोच से ओतप्रोत थे भगत सिंह
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जयंती धूमधाम से मनाई। भगत सिंह के भतीजे किरन जीत सिंह ने क्षेत्र के शहीदों के परिजनों, साहित्यकार महिलाओं एवं भारत के गौरवमयी इतिहास पर आधारित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय में निदेशक डॉ. केसी मठपाल और प्राचार्य डॉ. दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में जयंती समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह ने भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनके चित्र के समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहावर्तमान सियासती दौर में देश के हालात काफी नाजुक हैं। मुख्य वक्ता साहू जैन कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. शुभा माहेश्वरी ने कहा शहीद भगत सिंह के आदर्श आज भी भारतीयों के हृदय में हैं।
निशा अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष हरपाल सिंह एडवोकेट, वर्षा अग्रवाल, डॉ. केसी मठपाल ने भगत सिंह एवं अन्य क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी को संजोकर रखने और देश को दोबारा गुलाम न बनने देने के लिए जागरूक रहने की बच्चों को सलाह दी।
विज्ञापन
किरनजीत सिंह ने निशा अग्रवाल, दीपिका माहेश्वरी, इंदु गुप्ता समेत 20 साहित्यकार महिलाओं एवं नगर के विभिन्न इंटर कॉलेजों में हुई प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदुला त्यागी, ऋतु आर्या, राधा, सुनंदा चक्रवर्ती, शाहनवाज के निर्देशन में बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम किए।
डॉ. सविता वर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया आयोजक गुरुनाम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह एड., सैंडी रंधावा, संदीप सिंह, हरदीप सिंह, रंजीत सिंह, बलजीत, अमरिंदर जीत, गुर सेवक, राजदीप, अवधेश की देखरेख में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भूपाल शास्त्री आदि मौजूद रहें ।