फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Better opportunities for self-reliance in Matikala: Omprakash

माटीकला में आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर : ओमप्रकाश

Wed, 11 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Better opportunities for self-reliance in Matikala: Omprakash
नजीबाबाद में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र देते। - फोटो : NAZIBABAD
माटीकला में आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर : ओमप्रकाश
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप्र माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने माटीकला और ग्रामोद्योग प्रशिक्षण संस्थान से मिलने वाले प्रशिक्षणों से स्वावलंबन की ओर से कदम बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने आरपीएल ट्रेनिंग प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सोमप्रकाश की उपस्थिति में उप्र माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला खादी ग्रामोद्योग द्वारा चलाई जा रहीं रोजगारपरक योजनाओं का युवाओं से लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि माटीकला के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर हैं। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को लघु उद्योगों के माध्यम से स्वावलंबन की दिशा में मजबूत कदम रखने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को अपने उत्पात सोशल मीडिया की विभिन्न साइडों के माध्यम से सार्वजनिक कर लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन

माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने मंडलीय ग्रामोद्योग संस्थान से आरपीएल के अंतर्गत प्रशिक्षण पाने वाले 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संस्थान के प्राचार्य सोमप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री के माटीकला विकास योजना सहित कई ड्रीम प्रोजेक्ट हैं, जिनके माध्यम से युवा भविष्य संवार रहे हैं। कार्यक्रम में ऋषिपाल प्रजापति, संजय सैनी, कमल कुमार प्रजापति, संजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed