फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Benefits of personal insurance to all employees: Malook

सभी कर्मचारियों को मिले व्यक्तिगत बीमा का लाभ : मलूक

Tue, 10 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Benefits of personal insurance to all employees: Malook
सभी कर्मचारियों को मिले व्यक्तिगत बीमा का लाभ : मलूक
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने कोरोना योद्धाओं को 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत जीवन बीमा व कोरोना महामारी के दौरान बेरोजगार हुए श्रमिकों/कामगारों को रोजगार देने की मांग की है।
सांसद मलूक नागर के अनुसार उन्होंने पुलिसकर्मियों, मीडिया कर्मियों के साथ-साथ कोविड-19 के विरुद्ध रोकथाम और सुरक्षा गतिविधियों में लगे प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रदान किए गए बीमा कवर की भांति 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत जीवन बीमा कवर प्रदान करने का ब्योरा वित्त मंत्रालय से मांगा था। साथ ही कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार खोने वाले संगठित/असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों/कामगारों की संख्या व बेरोजगार हुए श्रमिकों और सभी कामगारों को को पुन:रोजगार दिलाने के लिए उठाए गए कदम के बारे में भी पूछा था।
विज्ञापन

इसका जवाब सरकार सरकार ने सोमवार को दिया। सांसद के अनुसार पुलिसकर्मियों, मीडिया कर्मियों के साथ-साथ कोविड-19 के विरुद्ध रोकथाम और सुरक्षा गतिविधियों में लगे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं कोरोना योद्धाओं सहित सभी को एक ही तरह से, असमानता न करते हुए 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत जीवन बीमा कवर प्रदान करनी चाहिए। कोविड-19 महामारी के दौरान बेरोजगार हुए संगठित/असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों/कामगारों को सरकार कोई व्यवस्था/योजना बनाकर पुन: रोजगार मुहैया करवाने का जल्द से जल्द कोई व्यवस्था करनी चाहिए जिससे उनके आजीविका चल सके व उनकी आर्थिक स्थिति सही हो सके और भरण पोषण अच्छे तरीके से हो सके तथा उनके जिंदगी में फिर से खुशहाली आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed