फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   B.Ed entrance exam will be held at five centers, 2300 candidates will appear for the exam

Bijnor News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 2300 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Fri, 07 Jun 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held at five centers, 2300 candidates will appear for the exam
बिजनौर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने नौ जून 2024 को होने वाली उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 को नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके लिए परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने स्ट्रांग रूम बनाने, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, क्लास रूम परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए आवश्यक रोशनी की व्यवस्था, पेयजल अन्य व्यवस्थाओं करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 2300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2024 दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न होगी।
विज्ञापन

परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के लिए दो केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट) बनाए गए हैं। उन्होंने उपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, समस्त केंद्र व्यवस्थापक आदि को परीक्षा अपनी देखरेख में नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को कहा। साथ ही बायोमेट्रिक कराने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि केंद्र पर परीक्षा में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed