फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BEd entrance exam today at 18 centers in the district

जिले के 18 केंद्र पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज

Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam today at 18 centers in the district
बिजनौर। छह जुलाई आज बीएड की प्रवेश परीक्षा है। जिले में 18 केंद्र बने हैं। इस बार परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी अपडेट है। केंद्रीय एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जिले में पहुंच गए हैं। हर परीक्षा केंद्र की आनलाइन निगरानी है। अभ्यर्थियों की चेकिंग की त्रि-स्तरीय व्यवस्था है। सचल दस्ते लगातार मूवमेंट में रहेंगे।
विज्ञापन

शासन ने पहली बार हर अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड की छाया प्रति अर्थात फोटो कापी परीक्षा केंद्र पर जमा करना अनिवार्य किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी लाना नहीं भूलना है। बिना इसके अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। साथ ही अभ्यर्थी को मूल पहचान पत्र लाना जरूरी है। आईडी वही होनी चाहिए जिस पर एडमिट कार्ड वाला फोटो हो। भिन्नता होने पर अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा कोआर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार सिंह राणा ने बताया कि 18 केंद्रों पर 8000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी समय से एक घंटे पहले आवंटित केंद्र पर पहुंचे। देरी पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। तीन फ्लाइंग स्क्वायड हर समय मूवमेंट में रहेंगे। हर सचल दस्ते ने छह सदस्य हैं। पुलिस हर दस्ते के साथ रहेंगे। परीक्षा दो पाली में है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्तरीय है चेकिंग
डीएम उमेश मिश्रा ने सख्ती के साथ हिदायत दी है कि परीक्षा नकल विहीन होनी है। डॉ. अजय कुमार सिंह राणा के अनुसार अभ्यर्थियों की हाजिरी बायोमैट्रिक है। परीक्षा केंद्र पर पुरुष व महिला पुलिस तैनात होंगी। केंद्र में प्रवेश से पहले पुलिस चेकिंग है। केंद्र के प्रवेश द्वार पर सभी अभिलेखों की जांच समेत तलाशी होगी। इसके बाद परीक्षा कक्षों में तलाशी है। केंद्रों के शौचालयों की भी परीक्षा शुरू होने से पहले जांच होगी।

ये रहेगी सुरक्षा
डॉ. अजय कुमार सिंह राणा ने बताया कि ट्रेजरी से पेपर पुलिस की सुरक्षा में जाएंगे। केंद्रों पर टीम पेपरों को लेकर प्रवेश द्वार कमरों तक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकलेगी । बरामदों में कैमरे लगे हैं। सशस्त्र पुलिस साथ रहेगी। केंद्र के आसपास फोटो स्टेट मशीन की दुकान बंद रहेगी। मोबाइल लाने पर प्रतिबंध है। कर्मचारियों के पास भी मोबाइल नहीं होगा। करीब 125 अधिकारी परीक्षा पर निगाह रखेंगे। हल्का पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी। कक्ष निरीक्षक एलर्ट ड्यूटी पर होंगे। आब्जर्वर, केंद्रीय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के दौरे रहेंगे। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट है। नौ सैंट्रल आब्जर्वर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed