फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beautiful world of birds shown in three days bird observation

Bijnor News: तीन दिवसीय पक्षी अवलोकन में दिखा पक्षियों का सुंदर संसार

Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
सार

कार्बेट टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय पक्षी अवलोकन का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। पक्षियों के सुंदर संसार को पक्षीविदों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन
Beautiful world of birds shown in three days bird observation
अवलोकन के दौरान दिखे विलक्षण सुंदर पक्षी

विस्तार

कालागढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय पक्षी अवलोकन का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। पक्षियों के सुंदर संसार को पक्षीविदों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


कार्बेट लैंडस्केप में तीन दिवसीय पक्षी अवलोकन का कार्य हुआ। कार्बेट टाइगर रिजर्व की 12 वन रेंजों में 40 पक्षीविदों ने पक्षियों के सुंदर संसार को कैमरों में कैद कर लिया। कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व स्थानीय पक्षी विदों ने तीन दिनों तक गहन जंगलों, रामगंगा नदी की घाटी, कालागढ़ आदि में पक्षियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के निदेशक डाॅ. धीरज पाण्डेय ने कहा कि देश के अनेक प्रदेशों से आए पक्षीविदों ने इस अभियान में भाग लिया। शीघ्र ही इसके परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में उपनिदेशक आशुतोष सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. शालिनी जोशी, शोध कार्यालय से प्रेमा तिवारी, वन अधिकारी बिन्दरपाल, संचिता वर्मा, ललित आर्या, कार्बेट फाउंडेशन की प्रतिनिधि दीप्ति पटवाल, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि मिराज अनवर, ओरिएंटल टेलस के संस्थापक अमित सांक्लय आदि का योगदान रहा।


डाॅ. धीरज पाण्डेय का कहना है कि अकेले कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में पक्षियों की 550 प्रजातियां मौजूद हैं। वर्तमान स्थिति का पक्षीविदों से मिले चित्रों के आधार पर विश्लेषण कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed