फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be fearless, self-supporting women: SP City

निडर होकर स्वावलंबी बनें महिलाएं : एसपी सिटी

Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Be fearless, self-supporting women: SP City
नजीबाबाद में जनता पुलिस चौपाल में बोलते एसपी सिटी। - फोटो : NAZIBABAD
निडर होकर स्वावलंबी बनें महिलाएं : एसपी सिटी
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। जनता-पुलिस संवाद चौपाल में एसपी सिटी ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं और अपराध नियंत्रण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छंद होकर स्वावलंबन की दिशा में मजबूत कदम रखने को कहा।
पुलिस प्रशासन की ओर से नेशनल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर कल्हेड़ी में जनता पुलिस संवाद चौपाल का आयोजन किया गया। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने निडर होकर महिलाओं से स्वावलंबी बनने की सलाह दी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उन्होंने महिलाओं से हेल्पलाइन नंबरों से असुरक्षित वातावरण में मदद लेने और निडर होकर आत्म निर्भरता के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की सलाह दी। महिला एसआई कृष्णा दाहिमा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुरेशचंद एड. के संचालन में चौपाल में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान मो. जाकिर, अमीर हसन, फहीम अंसारी, रईस अहमद, अब्दुल जब्बार, शहजाद अहमद, दयावती, ममता, फरजाना, उलफत जहरा, भगवती, सोनिका, शहनाज आदि ने विचार रखे। वहीं, जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन सायरा अंसारी, लियाकत अंसारी, जलालाबाद चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित मिशन शक्ति संगोष्ठी में महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सम्मान और सुरक्षा के लिए शासन द्वारा जारी की गई। योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed