फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be a support for destitute animals

निराश्रित पशुओं को दूध व रोटी खिलात

Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Be a support for destitute animals
नगीना में अपनी दुकान के बाहर कुत्ते को दूध में रोटी खिलाते मनोज अग्रवाल व उनके दोनों पुत्र। - फोटो : BIJNOR
निराश्रित पशुओं का सहारा बने
विज्ञापन

नगीना। कोरोना को मात देने के लिए लॉकडाउन में अनेक लोग जरूरतमंदों व बेसहारा की मदद कर रहे हैं। पीली कोठी के सामने बिजली की दुकान करने वाले मनोज अग्रवाल का परिवार भी निराश्रित पशुओं को दूध व रोटी खिला रहा है। मनोज व उनके दोनों पुत्र शलभ व शिवम को कुत्तों से बहुत प्रेम है। वह कई वर्षों से अपनी दुकान के आसपास घूमने वाले कुत्तों को सुबह शाम दूध पिलाने, बिस्कुट, रस व रोटी खिलाते आ रहे हैं। लॉकडाउन में दुकान बंद होने के बावजूद वे सुबह और शाम को एक किमी दूर दुकान के आसपास घूमने वाले कुत्तों को दूध पिलाना व बिस्कुट, रोटी खिलाना नहीं भूलते। साथ ही रोजाना गायों को भी चारा डालना नहीं भूलते। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा निराश्रित पशुओं पर खर्च कर देते हैं। इससे उन्हें बहुत आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed