फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bdhapur block involving 12 villages

बढ़ापुर ब्लॉक से जुड़े 12 गांव

Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढी  में अफजलगढ़ ब्लाक की न्याय पंचायत हरेवली के 12 गांवों के नवगठित बढ़ापुर ब्लाक में जोड़ देने से संबंधित गांवों के ग्रामीणाें ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया । 
विज्ञापन

अफजलगढ़ से काटे गए इन गांवों को इसी ब्लाक में जोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस न्याय पंचायत के यह सभी 12 गांव अब तक तो ब्लाक मुख्यालय से 15 किमी दूर थे। नए ब्लाक बढ़ापुर से जुड़ने पर इन गांवों के लिए ब्लॉक मुख्यालय 15 के स्थान पर 70 किमी दूर हो जाएगा। वह भी वनों के भीतर से होकर जाने वाले मार्गो से। गांव कुराली, शाहनगर, चंपतपुर चकला, खिजरपुर, वीरभानवाला,  वाजिदपुर, शहजादपुर, कंदला, मघपुरी, हरेवली, हरेवला, चौहडवाला आदि गांव के लोग अफजलगढ़ ब्लाक पर एकत्र हुए।इन लोगों का कहना है कि जिले में बढापुर नए ब्लाक के रूप में गठित ह़ुआ है। इसकी उनहें खुशी है। पर अफसोस इस बात का है कि हरेवली न्याय पंचायत के जो 12 गांव अब तक अफजलगढ़ ब्लाक में शामिल रहे है। पर अधिकारियों ने इन सभी 12 गांवों को अफजलगढ़ ब्लाक से काट कर बढ़ापुर ब्लाक में जोड़ दिए है। यह गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शनकारियों में दर्शन सिंह , हरिदत्त ,इन्द्रजीत ,रामसिह ,मौ हारून ,ओमप्रकाश शर्मा  ,उदयवीर सिह ,सुरेश कुमार ,ताराचंद,अजय कुमार आदि रहे। बीडीओ ने कहा कि यह मामला उच्च स्तर का है। फिर वे उनकी समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed