{"_id":"593d91984f1c1b3b659beae7","slug":"bdc-members-mobilize-against-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में ब्लॉक प्रमुख की उदासीनता से खिन्न बीडीसी सदस्य लामबंद होने शुरू हो गए हैं। रविवार को बीडीसी सदस्यों ने बैठक कर ब्लॉक प्रमुख के रवैये पर नाराजगी जताते हुए प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य तेजी से कराने की मांग की।
लोनिवि के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पर सदस्यों की अनदेखी
का आरोप लगाया गया।
आरोप है कि दो साल बीतने के बाद भी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख निधि से कोई काम नहीं हुआ है। आरोप लगाया गया कि पूरी निधि ब्लॉक प्रमुख डकार गईं। प्रमुख की सुस्ती के चलते ब्लॉक की पंचायतों के काम भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। प्रधान भी परेशान हैं। बीडीसी सदस्यों की शिकायतों का समय से निपटारा नहीं हो रहा है। सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
बठक में बीडीसी सदस्यों ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। बैठक में गठित सदस्यों की कमेटी में अध्यक्ष लवलीन सिंह, उपाध्यक्ष टेकचंद, कोषाध्यक्ष सलविंदर सिंह, महासचिव कुसलपाल सिंह, सचिव ऋषिपाल सिंह को बनाया गया। बैठक में आजाद सिंह, विनोद कुमार, मनोज कुमार, सरजीत सिंह, आबिद हसन, चिरंजी सिंह,धर्मपाल सिंह, रविंद्र, पंकज, दिग्विजय सिंह बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।