फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BDC members created a ruckus against the state government

बीडीसी सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया हंगामा

Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
BDC members created a ruckus against the state government
बीडीसी सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। विकास विभाग की ओर से ब्लाक के बीडीसी सदस्यों को आवासीय योजना के तहत ग्रामीणों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण में जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि उनका कार्यकाल खत्म होने को है और सरकार को अब उन्हें प्रशिक्षण देकर पारंगत कराने की याद आई है। सदस्यों ने सरकार पर घोर उपेक्षा का आरोप लगाया।

ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में सोमवार को आयोजित हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार ने किया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. नवनीत शेखर ने क्षेत्र के पंचायत सदस्यों को सरकार की अनेक लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। आवासीय योजना का जमीनी स्तर पर पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इस योजना के लाभ के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई है, जिससे सीधे गरीब व पात्र व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो सके। मुरादाबाद से आए ईशांत शर्मा, अभिषेक सिंह डीआरजी, कृष्णपाल सिंह डीआरजी ने पंचायत सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर पंचायत सदस्य शमशाद हुसैन, चमन सिंह, मेघराज सिंह, सुनीता देवी, ममता, कविता, शशीबाला, खतीजा, महरुनिशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed